Virat Kohli Post for MS Dhoni : भारतीय टीम के ‘सुपरस्टार’ विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें धोनी के प्रति उनका लगाव साफ दिख रहा है। कोहली अक्सर उनकी बातें करते हैं और अपने जीवन में धोनी से मिले सपोर्ट की चर्चा करते नहीं थकते। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक बार फिर धोनी को याद करते हुए एक बेहद ही इमोशनल सा मेसेज लिखा है। बताया है कि कैसे धोनी उन्हें हर जगर नजर आते हैं।
विराट कोहली ने इस पोस्ट में पानी की एक बोतल को शेयर किया है। खास बात है कि इस बोतल पर धोनी का एक स्टीकर लगा हुआ है। साथ ही इस फोटो को देखते हुए कोहली ने अपने पोस्ट में जो लिखा वो दिल को छू जाने वाला है। उन्होंने लिखा- “वो हर जगह हैं। यहां तक कि इस पानी की बोतल पर भी” इस पोस्ट को उन्होंने धोनी को टैग भी किया है।
विराट कोहली अक्सर धोनी को याद करते रहते हैं। वह अपने शुरुआती दिनों में उनसे मिले सपोर्ट को भी काफी याद करते हैं। दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। धोनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था- जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी तो मेरे पास सिर्फ एक इंसान का मेसेज आया और वह कोई और नहीं धोनी ही थे, जबकि कई और लोगों के पास भी मेरा नंबर था।
बीते दिनों टी20 में वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी की कमी खल रही थी। धोनी के बाद से अभी तक भारत ने एक भी आईसीसी ट्रॉफी हासिल नहीं की है। ऐसे में फैंस ने उन्हें काफी याद किया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।