फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर को 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। वहीं अब इसके पहले दिन के कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन ही शानदार कमाई कर डाली है। इसके सारे के सारे शो हाउसफुल जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अवतार 2 ने अपने पहले दिन 41 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं खबर ये भी है इस फिल्म ने दक्षिण भारत में उतरी भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, केरल, और कर्नाटक में ही सिर्फ 22 करोड़ की कमाई की है।
जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार साल 2009 में रिलीज हुई थी। और इस फिल्म को दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था। अब इसके दूसरे सीक्वल को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला रहा है। फिल्म को भारत में 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। अवतार 2 में सैम वर्थिंगटन, जोए साल्डाना, केट विंसलेट, सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, ब्रिटेन डाल्टन जैसे कलाकार नजर आए हैं।
अवतार: द वे ऑफ वॉटर को भारतीय दर्शक का खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दें कि 13 साल पहले रिलीज फिल्म अवतार को तकरीबन 237 मिलियन डॉलर में तैयार किया गया था। जिसके बाद इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड लेवल पर 20 हजार 368 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि 350 मिलियन डॉलर में बनी अवतार 2 अपने पहले पार्ट को कमाई में टक्कर दे पाती या नहीं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।