मुजफ्फरपुर,ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) मुज़फ़्फ़रपुर की बैठक राष्ट्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक सुबाला वर्मा जी की अध्यक्षता में बेला रोड, मुज़फ़्फ़रपुर मे संपन्न हुयी। बैठक में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 19 दिसंबर 2021 को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन आयोजित होगा। इस महासम्मेलन मे देश एवं विदेश के सभी कायस्थ संगठन एवं कायस्थ परिवार को आमंत्रित किया जा रहा है। यह महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इस महासम्मेलन में आने के लिए सभी राज्यों एवं जिलों में बैठक, भ्रमण का कार्यक्रम चल रहा है। राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन का अभियान तिरहुत की धरती से शुरू हुआ है और यह अभियान 19 दिसंबर 2021को तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में ऐतिहासिक कार्यक्रम से समापन होगा।

बिहार में पटना, मुज़फ़्फ़रपुर, मोतीहारी समेत कई जिला है जहां कायस्थ समाज का वोट चुनाव में जीत-हार मे निर्णायक भूमिका होती है। देश के चित्रांशो से अपील करता हूं कि वे मुखिया, वार्ड पार्षद, मेयर, विधायक, सांसद का कोई भी चुनाव जरूर लड़ें। श्रीमती रागिनी रंजन ने कहा, कायस्थ राजाओ, साम्राज्योँ और उनके साहसिक शासनकाल का अविष्मरणीय योगदान रहा है, जिसे कायस्‍थ समाज एक बार फिर दोहराएगा। हम सभी को फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने जीकेसी सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन में बिहार प्रदेश की भागीदारी सबसे अधिक होंगी। 19 दिसंबर दिल्ली चलो एक नारा नहीं बल्कि एक मिशन है और इसकी तैयारी के लिये जीकेसी बिहार की टीम मिलजुल कर अभी से तैयारी करने में लगी हुयी है। इस बैठक में जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष सह तिरहुत प्रमंडल प्रभारी अमित प्रकाश श्रीवास्तव एवं अन्य पदाधिकारियों को फुल- माला एवं बुके, मोमेंटो, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक सुबाला वर्मा ने कहा कि विश्व कायस्थ महासम्मेलन में मुज़फ़्फ़रपुर की भागीदारी के लिए जनसंपर्क अभियान एवं भ्रमण कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर प्रेम कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया सेल, बलिराम जी संगठन मंत्री,संजय कुमार सिन्हा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , प्रमंडल प्रभारी सारण, श्रीमती पूजा चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कर्नाटक,रूपेश चंद्रा कोषाध्यक्ष कर्नाटक, दिवाकर कुमार वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष कला-संस्कृति प्रकोष्ठ, डॉ ऋतुराज सिन्हा, जानकी श्रीवास्तव, एडवोकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वी के लाल, गार्गी श्रीवास्तव, संगीता वर्मा, अमित वर्मा, आशुतोष ब्रजेश, सुशील श्रीवास्तव, रजनीश अम्बष्ट, परिमल कुमार, केतन आनंद, ऊषा वर्मा , रतन सिन्हा, प्रसुन्न श्रीवास्तव, अभिताभ कुमार, केतन आनंद, आजाद नित्यानंद, निर्मल सहयोगी आदि ने सभा को संबोधित किया। जानकी श्रीवास्तव, राजेश रोशन, अभय सिन्हा, रत्नेश भूषण सहाय, अधिवक्ता नरेश कुमार, ई केदारनाथ प्रसाद, श्री प्रकाश वर्मा, सुवश कुमार आदि उपस्थित थे।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *