कोरोना के बाद सिनेमाघरों के लिए संजीवनी साबित हो रही रजनीश मिश्रा की फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’

कोरोना काल के बाद हल ही में रिलीज चर्चित निर्देशक – संगीतकार रजनीश मिश्रा की फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ सिनेमाघरों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यह फिल्‍म मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को कोविड के नए गाइडलाइंस के साथ रिलीज थी, जिसको पहले दिन बंपर ओपनिंग मिली और तब से यह फिल्‍म लगातार बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी जब नोट बंदी के बाद देश के उद्योग – धंधे काफी प्रभावित हो रहे थे, तब रजनीश मिश्रा ने सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव को लेकर फिल्‍म ‘मेंहदी लगा के रखना’ बनाई थी, जिसने न सिर्फ बॉक्‍स ऑफिस पर सफलता का कीर्तिमान स्‍थापित किया, बल्कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में कंटेंट बेस्‍ड सिनेमा का मार्ग भी प्रशस्‍त किया।

अब एक बार फिर जब पूरा विश्‍व कोरोना महामारी की वजह से लगभग साल भर बंद रहा। उद्योग – धंधे चौपट रहे। सिनेमाघरों में ताले लग गए। सबकुछ लॉकडाउन हो गया और स्थिति संभलने के बाद जब अनलॉक हुआ, तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि सिनेमाघरों में रौनक पहले की तरह‍ इतनी जल्‍दी आयेगी। लेकिन रजनीश मिश्रा दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में कामयाब हुआ। उनकी फिल्‍में फैमली बेस्‍ड ऑडियंस के बीच खूब पसंद की जाती है। अल्‍टरनेट सिटिंग के बावजूद रजनीश की फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में दर्शक सिनेमाघरों की ओर रूख कर रहे हैं।

बिहार, गुजरात समेत देश के कई राज्‍यों में रजनीश मिश्रा की फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ से सिनेमाघरों का ताला खुला है। इसमें वितरण निशांत उज्‍जवल का भी बड़ा योगदान है, जिन्‍होंने सिनेमाघरों के मालिकों के सा‍थ मिलकर फिल्‍म के रिलीज को सुनिश्चित किया। गौरतबल है कि अभय सिन्‍हा एंड इजमाईट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के निर्माता अभय सिन्‍हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं। फिल्‍म में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्‍य भूमिका में हैं। को-प्रोड्यूसर रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज है। पीआरओ  रंजन सिन्‍हा और सर्वेश कश्‍यप हैं। फिल्‍म में लिरिक्‍स कुंदन प्रीत, प्‍यारे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं। वितरक रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्जवल हैं।

By anandkumar

आनंद ने कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है और मास्टर स्तर पर मार्केटिंग और मीडिया मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने बाजार और सामाजिक अनुसंधान में एक दशक से अधिक समय तक काम किया। दोनों काम के दायित्वों के कारण और व्यक्तिगत रूचि के लिए भी, उन्होंने पूरे भारत में यात्राएं की हैं। वर्तमान में, वह भारत के 500+ में घूमने, अथवा काम के सिलसिले में जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से, वह पटना, बिहार में स्थित है, और इन दिनों संस्कृत विषय से स्नातक (शास्त्री) की पढ़ाई पूरी कर रहें है। एक सामग्री लेखक के रूप में, उनके पास OpIndia, IChowk, और कई अन्य वेबसाइटों और ब्लॉगों पर कई लेख हैं। भगवद् गीता पर उनकी पहली पुस्तक "गीतायन" अमेज़न पर बेस्ट सेलर रह चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed